शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
सुप्रीम कोर्ट के जज ने एक दिन में सुनाए 95 फैसले
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 10:12 PM
Last Updated:13-12-12 10:15 PM
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए गुरुवार को एक दिन में 95 फैसले सुनाए।
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार 30 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले हैं और शीर्ष न्यायालय में बतौर न्यायाधीश कल उनका आखिरी कामकाजी दिन है। जाड़े की छुट्टियों की वजह से उच्चतम न्यायालय में 17 दिसंबर से एक जनवरी 2013 तक अवकाश रहेगा।
न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने दीवानी और फौजदारी सहित कई अन्य प्रकृति के मामलों की सुनवाई करने के बाद आज 95 फैसले सुनाए। उन्होंने आज अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने से जुड़ा फैसला भी सुनाया।
इस अहम फैसले में न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अमरनाथ श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं मिले।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
