ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
कृष्णमणि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-12-12 06:32 PM
वरिष्ठ अधिवक्ता एम.एन. कृष्णमणि सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश वासदेव उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं।
परीना स्वरूप मानद सचिव और संदीप सिंह सहायक सचिव चुने गए। वी.के. विज कोषाध्यक्ष और नीरज कुमार शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
एस.बी. उपाध्याय, बृजेंद्र चहर, पल्लव शिशोदिया, प्रो. भीम सिंह, के. राधाकृष्णन और अरूप जॉर्ज चौधरी वरिष्ठ अधिवक्ता की श्रेणी में से वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।
गैर वरिष्ठ श्रेणी के अन्य कार्यकारी सदस्यों में बीना माधवन, सी.एस. आशरी, आशा जी. नायर, पीयूष कांति रॉय, विक्रांत यादव, विकास बंसल, देवाशीष भारुका, मीनेश कुमार दुबे, और आफताब अली खान शामिल हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
