पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
नकद सब्सिडी योजना मंगलवार को 20 जिलों में होगी शुरू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 08:32 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार मंगलवार से 20 जिलों में लाभार्थियों को सीधे उसके बैंक खाते में सब्सिडी के भुगतान की योजना शुरू करेगी।
नकद सब्सिडी भुगतान योजना के दायरे में कुल 26 योजनाओं को शामिल किया जाना है। एक जनवरी से सात योजनाओं में इसे लागू किया जाएगा।
विभिन्न योजनाओं में भुगतान करने की तिथि के अनुसार नकद सब्सिडी भुगतान योजना को लागू किया जाएगा।
चिदम्बरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि सरकार मार्च की शुरुआत तक 43 जिलों में इसे लागू करेगी।
उन्होंने कहा, ''एक फरवरी को योजना 11 और जिलों में लागू की जाएगी, जबकि एक मार्च को यह 12 अन्य जिलों में शुरू होगी।'' उन्होंने साथ ही कहा कि 2013 के आखिर तक इसे देश के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा।
चिदम्बरम ने कहा कि सरकार का भोजन, ऊर्वरक और पेट्रोलियम उत्पाद के लिए नकद सब्सिडी देने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा, ''इस चरण में भोजन, ऊर्वरक, डीजल और मिट्टी के तेल पर नकद सब्सिडी देने की कोई योजना नहीं है। इनमें मौजूदा व्यवस्था लागू रहेगी।''
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
happy new prajapati
By amit pajapati (1st-January-2013 08:55:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
