फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में एलजी निवास पर गोलीबारी से अफरातफरी

दिल्ली में एलजी निवास पर गोलीबारी से अफरातफरी

सिविल लाइंस स्थित उपराज्यपाल निवास पर रविवार सुबह गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा तो एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है। घायल एसआई को उपचार के लिए परमानंद अस्पताल...

दिल्ली में एलजी निवास पर गोलीबारी से अफरातफरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Sep 2014 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस स्थित उपराज्यपाल निवास पर रविवार सुबह गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा तो एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है। घायल एसआई को उपचार के लिए परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जांच में पता चला कि एसआई की सर्विस रिवाल्वर से ही गोली चली है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली या फिर एसआई ने खुदकुशी का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से यूपी का रहने  वाला 58 वर्षीय अजीत उपराज्यपाल निवास पर सुरक्षा में तैनात है। रविवार सुबह वह रिसेप्शन के पास डय़ूटी पर तैनात था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अचानक उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चली जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत घायल अजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जख्मी एसआई का बयान नहीं हो सका है।
इसके चलते अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह दुर्घटना है या खुदकुशी का प्रयास। घटना को लेकर एसआई के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि प्राथमिक जांच से ऐसा लगता है कि कवर में सर्विस रिवाल्वर रखने के दौरान गोली चल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें