फोटो गैलरी

Hindi Newsममता ने मोदी पर राज्य सरकार को नजरंदाज करने का आरोप लगाया

ममता ने मोदी पर राज्य सरकार को नजरंदाज करने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताजा हमले में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र को डाकू सरकार बताया और सूचना पाने के लिए सीधे उनके अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर...

ममता ने मोदी पर राज्य सरकार को नजरंदाज करने का आरोप लगाया
एजेंसीSat, 03 Dec 2016 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताजा हमले में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र को डाकू सरकार बताया और सूचना पाने के लिए सीधे उनके अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर राज्य सरकार को नजरंदाज करने पर कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी। उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही तरीके से प्रशासन चलाने का आरोप लगाया।

शहरी विकास मंत्रालय के नवंबर 2015 और नवंबर 2016 के तुलनात्मक राजस्व संग्रह वर्णन के बारे में पीएमओ को बताने के लिए कोलकाता नगर निगर (केएमसी) को भेजे गए एक पत्र पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि अभी उन्हें केएमसी के शहरी मामला विभाग के अवर सचिव को संबोधित शहरी विकास मंत्रालय से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि पीएमओ को नवंबर 2015 और नवंबर 2016 के राजस्व संग्रह वर्णन के बारे में बताया जाए।

उन्होंने कहा कि हरेक संघीय ढांचे में एक तंत्र होता है। अगर एक सरकार को सूचना चाहिए तो वह दूसरी सरकार से बात कर सकती है। लेकिन इस केंद्र सरकार का रवैया देखिए। इस सरकार का हिटलरी कायदा देखिए। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल है कि किस तरह पीएमओ या कोई विभाग बिना राज्य सरकार से बात किए सीधे अवर सचिव को लिख सकता है। बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर मोदी आम लोगों से पैसे लूट रहे हैं और दावा किया वे बहुत हासिल कर चुके हैं मोदी सरकार डाकू सरकार है। यह (नोटबंदी) आंखों में धूल झोंकने वाली है। यह सबसे बड़ा छल है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें