फोटो गैलरी

Hindi Newsअरब सागर में दिखी संदिग्ध नाव, पूछ रहे थे मुंबई का रास्ता

अरब सागर में दिखी संदिग्ध नाव, पूछ रहे थे मुंबई का रास्ता

महाराष्ट्र में मुंबई से 50 समुद्री मील दूर रायगढ जिला के पास अरब सागर में मछुआरों ने एक नाव में 10 संदिग्ध लोगों को देखा। तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी...

अरब सागर में दिखी संदिग्ध नाव, पूछ रहे थे मुंबई का रास्ता
एजेंसीSat, 01 Oct 2016 06:46 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में मुंबई से 50 समुद्री मील दूर रायगढ जिला के पास अरब सागर में मछुआरों ने एक नाव में 10 संदिग्ध लोगों को देखा।

तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी है। नाव में सवार 10 संदिग्ध लोगों ने मछुआरों से मुंबई का रास्ता पूछा। उसमें सभी अज्ञात लोग थे। तटरक्षक इस संदिग्ध नाव को खोज रहे हैं।

गौरतलब है कि 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए तट रक्षक मछुआरों द्वारा देखी गयी नाव को गंभीरता से खोज रहे हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें