फोटो गैलरी

Hindi Newsमशहूर चित्रकार हैदर रजा नहीं रहे

मशहूर चित्रकार हैदर रजा नहीं रहे

मशहूर चित्रकार सैय्यद हैदर रजा का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रजा कई महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती...

मशहूर चित्रकार हैदर रजा नहीं रहे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर चित्रकार सैय्यद हैदर रजा का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रजा कई महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। 

रजा के घनिष्ठ मित्र कवि अशोक वाजपेयी ने कहा कि उन्होंने सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। रजा की इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के मांडला में किया जाएगा। वह 1983 में ललित कला अकादमी के फेलो निर्वाचत हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तौर पर ख्यातिप्राप्त रजा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

पिछले साल आधुनिक भारतीय चित्रकार रजा को फ्रांस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द लीजन  ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया था। इस सम्मान की शुरुआत 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। पिछले साल रजा के जीवन पर दो भाषाओं में लिखी पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं। 

रजा ने भारतीय युवाओं को कला में प्रोत्साहन देने के लिए भारत में 'रजा फाउंडेशन' की  स्थापना भी की जो युवा कलाकारों को वार्षिक रजा फाउंडेशन पुरस्कार प्रदान करता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें