फोटो गैलरी

Hindi News425 करोड़ का बंगला खरीदने वाले है कुमार मंगलम बिड़ला

425 करोड़ का बंगला खरीदने वाले है कुमार मंगलम बिड़ला

देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक कुमार मंगलम बिरला के मुंबई स्थित मालाबार हिल्स पर बने जटिया हाउस की नीलामी के लिए अबतक की सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बंगले के लिए करीब 425...

425 करोड़ का बंगला खरीदने वाले है कुमार मंगलम बिड़ला
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Sep 2015 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें
देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक कुमार मंगलम बिरला के मुंबई स्थित मालाबार हिल्स पर बने जटिया हाउस की नीलामी के लिए अबतक की सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बंगले के लिए करीब 425 करोड़ रुपए की बोली लगाई गयी है।

जानकारों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से चल रही नीलामी में अबतक चार बड़े बिल्डरों ने हिस्सा लिया है, जिसमे दिल्ली से एक, मुंबई के दो और एक डेवलपर ने बोली लगाई है। वही नीलामी करने वाली कंपनी और आदित्य बिरला ग्रुप के तरफ से अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

1950 में निर्मित इस बंगले का स्वामित्व पद्ममजी पल्प और पेपर मिल्स लि. के अरुण तथा श्याम जाटिया के पास है। यह इस बंगले को वह बीते दो साल से बेचने कि कोशिश कर रहे हैं। 30 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले पर कई बड़े उद्योगपतियों की नज़र है।
     

पिछले 40 वर्षों से जटिया परिवार इस बंगले में रह रहे है, और लोगों के मुताबिक इस परिवार के अधिकतर सदस्य विदेश में जा बसे है और जो लोग यहाँ अभी रह रहे है उनके लिए यह काफी बड़ा है। हालांकि इसका मेंटेनेंस करना भी इनके लिए मुश्किल हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें