फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए झारखंड विधानसभा चुनाव के पल-पल की खबरें

जानिए झारखंड विधानसभा चुनाव के पल-पल की खबरें

झारखंड के पांचवे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया जिसमें 16 विधानसभा क्षेत्रों में 70.42 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में...

जानिए झारखंड विधानसभा चुनाव के पल-पल की खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Dec 2014 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के पांचवे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया जिसमें 16 विधानसभा क्षेत्रों में 70.42 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने सभी पांच चरणों में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों और मतदान कर्मियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है जो झारखंड के लिए गर्व का विषय है। ठंड में सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान लोगों को मतदान केन्द्रों पर कतारबद्ध देखा गया और दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आयी। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी 16 सीटों पर सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गयी थी और अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी 16 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त हो गया।

दुमका के उपायुक्त हर्ष मंगला ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यहां कल झामुमो और भाजपा ने एक दूसरे पर अपने संबंधित क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की पिटाई का आरोप लगाया था। बीते गुरुवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत के खिलाफ इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अंतिम चरण में आज सोलह सीटों के लिए 16 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 208 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नाला विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, वहीं लिटटीपाड़ा क्षेत्र से सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी दौर में वोट की चोट देने के लिए संताल परगना इलाके में जबरदस्त जोश देखा गया।  दुमका में सुबह से ही वोटरों की लम्बी कतार लगी रही।  पाकुड., देवघर, जामताडा में भी यही दृश्य था।  सुबह सात बजने से पहले ही वोटर पोलिंग बूथ पर जुटने लगे थे और सात बजते बजते उनकी लम्बी कतार बन गई।

चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। माओवादियों से निपटने के लिए अधसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। 1496 बूथ को संवेदनशील व 833 को अतिसंवेदनशील घोषित किया है। इन केंद्रों पर खास नजर रहेगी। चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और तीसरे पहर तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। अंतिम चरण में निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो गई है। माओवादियों से निपटने के लिए चप्पे चप्पे पर पैरा मीलिट्री फोस के जवान तैनात रहेंगे। नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी 16 सीटों पर सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।

संताल परगना  के 6 जिलों की 16 सीटों पर मतदान की लाइव कवरेज में "हिन्दुस्तान" की टीम सूरज उगने से पहले से मतदान खत्म होने तक जुटी रही। चुनाव की पल पल की खबर हिन्दुस्तान टीम ने दिया। दुमका से मुकेश सिंह और सुमन सिंह, पाकुड़ से प्रशांत झा और कार्तिक कुमार, जामताड़ा से अमित रंजन, गोड्डा से अनिमेष, सारठ से अतुल साहिल, साहिबगंज के बोरियो से देवेंद्र प्रसाद और धनबाद से वरुण कुमार, आशीष कुमार झा और अशोक प्रमाणिक लगातार रिपोर्ट देते रहे। दिनभर की रिपोर्ट हिन्दुस्तान के पाठकों के लिए 

झारखंड लाइव

झारखंड  :    कहां कितना मतदान
पाकुड़                 75.5 ( सबसे ज्यादा)
सरथ                  75.47
लिट्टीपाड़ा         75
महेशपुर            75
शिकारीपाड़ा      74
नाला                74
जामताडम       71
जामा               71
जरमुंडी            72
पोरेया हाट       68.27
गोड्डा             65.28
दुमका            63
राजमहल       67
बोरियो          68
बरहेट           69
महगामा       66.32 ( सबसे कम )


किस चरण में कितना मतदान

झारखंड  (81 सीटें)
पहला 61 फीसदी, दूसरा 66 फीसदी, तीसरा 63 फीसदी, चौथा 61 फीसदी
कुल मतदान - 64.5 फीसदी
2009 में  56.96 फीसदी
2005 में 57.03 फीसदी

4.15  बजे तक औसत मतदान प्रतिशत

जामताड़ा        71         
नाला                74
बोरियो            58
राजमहल        58
बरहेट             62
पाकुड़             75.5
लिट़टीपाड़ा     75.2
महेशपुर         75.1
दुमका            68
जामा             72
जरमुंडी         72
शिकारीपाड़ा   75
सारठ             75.47
पोड़ैयाहाट     68
गोड़डा         69
महगामा       70

दोपहर 3: 34 बजे
संताल की 16 सीटों पर 3 बजे मतदान संपन्‍न हो गया है, कई बूथों पर अभी बड़ी संख्‍या में मतदाता कतार में लगे हैं, वे अभी भी मतदान कर रहे हैं।

दोपहर 3:00 बजे
झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण के मतदान का समय खत्म हो गया है।

दोपहर 2:45 बजे
झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान खत्म होने में बस 15 मिनट बाकी हैं। 'हिन्दुस्तान' आपसे अपील करता है कि आप भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

दोपहर 2:15 बजे
लिट़्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर दोपहर एक बजे तक 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। बूथ नंबर 40 उप्रवि विश्‍वनाथपुर पर 88 प्रतिशत, बूथ नंबर 41 उमावि मारगो पर 80 प्रतिशत, बूथ नंबर 176 मावि सलपतरा पर 84 प्रतिशत, बूथ नंबर 147 प्रावि तिलैयापाडा पर 82 प्रतिशत, बूथ नंबर 136 उमावि किताजोड पर 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 1:22 बजे
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक सभी 16 सीटों पर औसत मतदान 53.86 फीसदी हुआ है। इसमें जामताड़ा में 57, नाला में 56, बोरियो में 45, राजमहल में 43, बरहेट में 47, पाकुड़ में 61, लिट़्टीपाड़ा में 59, महेशपुर में 58, दुमका में 44, जामा में 56, जरमुंडी में 57, शिकारीपाड़ा में 60, सारठ में 59, पोड़ैयाहाट में 56, गोड़्डा में 47 और महगामा में 48 फीसदी मतदान।

दोपहर 1:13 बजे
दुमका के टीन बाजार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाय की चुस्कियां ली।photo37

दोपहर 12:43 बजे
पोडैयाहाट के बूथ नंबर 133 पर बोगस वोटिंग को लेकर दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

दोपहर 12:13 बजे
बरहेट के डमरू में मारपीट की सूचना मिली है।

दोपहर 12:12 बजे
झारखंड के गोड्डा में हिन्दुस्तान की मुहिम रंग लाई है। वहां लोग पहले मतदान, फिर जलपान कर रहे हैं।

सुबह 11:50 बजे
झारखंड में सुबह 11 बजे तक सभी 16 सीटों पर औसत मतदान 35 फीसदी हुआ है। इसमें जामताड़ा में 34, नाला में 35, बोरियो में 33, राजमहल में 33, बरहेट में 40, पाकुड़ में 41, लिट़्टीपाड़ा में 40, महेशपुर में 39, दुमका में 31, जामा में 33, जरमुंडी में 37, शिकारीपाड़ा में 35, सारठ में 39, पोड़ैयाहाट में 37, गोड़्डा में 28 और महगामा में 35 फीसदी मतदान।

सुबह 11:36 बजे
चित्रा आदर्श बूथ पर विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के परिजनों ने मतदान किया।photo36

सुबह 11:26 बजे
जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 38 और 40 के मतदानकर्मी की तबीयत खराब होने से उन्‍ाकी जगह दूसरे मतदानकर्मियों को ड़्यूटी पर लगाया गया है।

सुबह 11:25 बजे
इन महिलाएओं ने 4 किलोमीटर दूर धर्मपुर के बूथ नंबर 122 पर जाकर अपना वोट दिया।photo35

सुबह 11:16 बजे
लिट्टीपाड़ा के बूथ नंबर 32 पर धूप निकलने के साथ निकले मतदाता। मतदान केंद्र से सड़क तक लगी लंबी लाइन।photo34

सुबह 10:59 बजे
भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी ने दुमका में बूथ नंबर 68 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पैसा बांटने का आरोप लगाया है। प्रशासन से की शिकायत। शिकायत के बाद एसडीओ ने थानेदार को तत्काल जांच करने भेजा।

सुबह 10:41 बजे
बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 184 पर मतदान करने के लिए महिलाओं की लगी लंबी कतार। बोरियो से झामुमो प्रत्‍याशी सह राज्‍य सरकार के मंत्री लोबिन सोरेन की किस्‍मत दावं पर है।

सुबह 10:40 बजे
बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 67 पर चुनाव को लेकर बढ़ी चौकसी।

सुबह 10:32 बजे
झारखंड के सारठ में एक शानदार नजारा देखने को मिला। यहां पोलिंग पार्टी के लिए महिलाएं घर से नाश्ता बनाकर लाईं।photo33

सुबह 10:22 बजे
लिट्टीपाड़ा के फतेहपुर गांव की महिलाओं ने इस उम्मीद में वोट किया कि नई सरकार पेयजल की समस्या हल करेगी। लिट्टीपाडा के बूथ 167 पर 90 साल के होपा मरांडी ने भी मारी वोट की चोट।

सुबह 10:15 बजे
दुमका विधानसभा क्षेत्र के माहरो बूथ पर लगी लंबी कतार। दुमका सीट पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्‍ठा दावं पर है।

सुबह 10:12 बजे
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 134 नंबर बूथ पर सुबह के दस बजे तक वोट बहिष्कार जारी।

सुबह 10:02 बजे
ये हैं लोकतंत्र के प्रहरी, सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने जाते बुजुर्ग।photo32

सुबह 9:59 बजे
ये हैं लोकतंत्र के प्रहरी, सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने जाते बुजुर्ग।photo31

सुबह 9:52 बजे
अपनी पत्‍नी संग मतदान करने पहुंचे राजमहल के भाजपा प्रत्‍याशी अनंत ओझा।photo30

सुबह 9:50 बजे
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुर गांव वासियों की शिकायत है कि मतदान केंद्र 10 किलोमीटर दूर है। मतदान करने में परेशानी होती है। सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर जाने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार करते बाबूपुर गांववासी।photo29

सुबह 9:40 बजे
दुमका के कुछ वोटरों से हिन्दुस्तान ने बातचीत कर जानना चाहा कि उनकी वोटिंग का आधार क्या है? 35 साल के सत्येंद्र सिंह का कहना है स्थायी सरकार मुद्दा है, तो 42 साल के जवाहर लाल का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास है मुद्दा, वहीं 43 साल के मो. मुमताज का कहना है कि संताल का विकास है सबसे बड़ा मुद्दा। 45 साल के जीतेंद्र दत्ता का कहना है कि बिजली-पानी है मुख्य मुद्दा।

सुबह 9:21 बजे
झारखंड में सुबह 9 बजे तक सभी 16 सीटों पर औसत मतदान 13.96 फीसदी हुआ है। इसमें जामताड़ा में 13, नाला में 11, बोरियो में 20, राजमहल में 18, बरहेट में 11, पाकुड़ में 16, लिट़्टीपाड़ा में 16, महेशपुर में 18, दुमका में 11, जामा में 14, जरमुंडी में 12, शिकारीपाड़ा में 14, सारठ में 14, पोड़ैयाहाट में 11, गोड़्डा में 12 और महगामा में 10 फीसदी मतदान।

सुबह 9:20 बजे
सुबह नौ बजे तक दुमका में 11 प्रतिशत, जरमुंडी में 12 प्रतिशत और शिकारीपाड़ा में 14 प्रतिशत मतदान।

 

सुबह 9:02 बजे
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 134 में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किया गया वोट बहिष्कार लोगों ने अधिकारियों की पहल के बाद वापस ले लिया। 8.55 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

सुबह 8:54 बजे
लिट़्टीपाड़ा के बूथ नंबर 134 पर वोट बहिष्‍कार।

सुबह 8:54 बजे
दुमका के बूथ नंबर 87 में ईवीएम में खराबी के चलते 45 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान।

सुबह 8:54 बजे
सारठ में झामुमो प्रत्‍याशी सह विधानसभा अध्‍यक्ष शशांक शेखर भोक्‍ता ने किया मतदान।

सुबह 8:53 बजे
महेशपुर के नक्‍सल प्रभावित इलाके में सुबह मतदान के लिए चप्‍पे चप्‍पे पर जवान तैनात।

सुबह 8:52 बजे
साहेबडंगाल में बूथ नंबर 53 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रुका।

सुबह 8:45 बजे
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 60 पर पहली बार अपनी मां के साथ वोट करने के बाद उत्‍साहित युवती।photo28

सुबह 8:41 बजे
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के जेबीसी प्‍लस टू स्‍कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है।photo27

सुबह 8:40 बजे
पाकुड़ विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 299, 250 और 164 में तकनीकी खराबी के कारण आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। कन्या विद्यालय पाकुड़ में मॉडल बूथ की सजावट कुछ इस तरह की गई।photo26

सुबह 8:30 बजे
दुमका के बूथ नंबर आठ पर ईवीएम की खराबी के कारण एक घंटे विलंब से मतदान शुरू।

सुबह 8:25 बजे
पाकुड़ के सरस्वती पुस्तकालय मतदान केंद्र पर वोट देती युवा मतदाता।photo25

सुबह 8:22 बजे
पाकुड़ के बूथ संख्या 299 में मतदान के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रंजीत तिवारी।photo24

सुबह 8:12 बजे
दुमका में वोट करने के बाद मां बेटी।photo23

सुबह 8:10 बजे
जामताड़ा में मतदान करने के बाद प्रसन्‍न मुद्रा में दंपती।photo22

सुबह 7:50 बजे
सारठ के बूथ नंबर 212 पर 7:38 बजे शुरू हुआ मतदान। गोड़्डा जिले में धूप निकलते ही सुबह 7:45 बजे लगी लंबी कतार।photo21

सुबह 7:44 बजे
सारठ विधानसभा क्षेत्र के पालाजोरी प्रखंड के बूथ संख्‍या 185 पर सुरक्षाकर्मी के सहारे वोट करने जाते 85 वर्षीय देबु पंडित।photo20

सुबह 7:43 बजे
बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्‍या 117 पर ईवीएम खराब, अब तक मतदान शुरू नहीं।

सुबह 7:42 बजे
दुमका जिला के जामा विधानसभा क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में शुक्रवार की देर रात प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ता की गाड़ी (जेएच04ई9427) से 77,650 रुपये जब्त किए।

सुबह 7:40 बजे
दुमका के बूथ नंबर 16 पर पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने 7.40 बजे मतदान किया। वह महेशपुर विस क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी भी हैं।

सुबह 7:35 बजे
पाकुड़ जिले के कन्या विद्यालय के बूथ नंबर 299 के ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान आधा घंटा विलंब से शुरू।

सुबह 7:31 बजे
जामताड़ा में सास बहू ने एक साथ डाला वोट।photo19

सुबह 7:30 बजे
जामताड़ा के बूथ नंबर 203 में मतदाताओं की क़तार।photo18

सुबह 7:25 बजे
दुमका के 114 नंबर बूथ पर सुबह से लगी महिला वोटरों की लंबी कतार।photo17

सुबह 7:24 बजे
झारखंड में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गई हैं।photo16

सुबह 7:21 बजे
जामताड़ा में मतदाताओं की क़तार।photo15

सुबह 7:20 बजे
दुमका के 114 नंबर बूथ पर सुबह से लगी महिला वोटरों की लंबी कतार।photo14

सुबह 7:18 बजे
जामताड़ा के बूथ नंबर 203 में सुबह से लगी महिला वोटरों की लंबी कतार।photo13

सुबह 7:13 बजे
दुमका जिले के जरमुंडी विस क्षेत्र में सुबह के सात बजकर बीस मिनट तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। कर्मचारी अभी तक ईवीएम सेट नहीं कर सके हैं।

सुबह 7:12 बजे
दुमका जिला के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 57, 58 में 7.20 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। ईवीएम सेट नहीं कर सके हैं कमर्चारी।

सुबह 7:10 बजे
झारंखड में मतदान केंद्र का नजारा।photo12

सुबह 7:05 बजे
गोड्डा में वोट देने पहुंचे मतदाता।photo11

सुबह 7:04 बजे
देवघर के सारठ में आदर्श बूथ में पहले मतदाता को गुलाब का फूल देते बीडीओ।photo10

सुबह 7:02 बजे
पाकुड़ में पहले वोटर अखिलेश चौबे और उनकी पत्नी।photo9

सुबह 7:01 बजे
सुबह सात बजे सभी 16 सीटों पर मतदान शुरू, आखिरी चरण में 36.62 लाख वोटर, 4,418 मतदान केंद्र बने हैं इस चरण में, 1496 बूथ संवेदनशील व 833 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित।

सुबह 7:00 बजे
झारखंड की 16 विधानसभा सीटों के लिए आज अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू।

सुबह 6:32 बजे
इस चरण में झामुमो ने सभी सोलह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और एक सीट राम विलास पासवान की लोजपा के लिए छोड़ दी है। झारखंड में इस चरण के साथ ही सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का कार्य संपन्न हो जायेगा और मतों की गिनती 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के साथ होगी।

सुबह 6:31 बजे
इस चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनावी भाग्य का फैसला दुमका और बरहेट विधानसभा सीटों पर होगा। बरहेट में उनका मुकाबला भाजपा के हेमलाल मुर्मू में भाजपा की लुई मरांडी से है। सारठ सीट से झामुमो नेता एवं विधानसभाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सूरज मंडल से है।

सुबह 6:30 बजे
जामताड़ा के बूथ नंबर 207 पर मुस्तैद महिला पुलिसकर्मी।photo8

सुबह 6:29 बजे
दुमका के बूथ संख्या 92 पर ठंड का असर नज़र आ रहा है। अलाव से ठंड से मुकाबिल चुनाव में जुटे पुलिसकर्मी।photo7

सुबह 6:28 बजे
दुमका से झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मैदान में हैं। पिछली विधानसभा में उन्होंने ही यहां का प्रतिनिधित्व किया।photo6

सुबह 6:27 बजे
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 6.30 बजे बूथ पर तैनात मतदानकर्मी।photo5

सुबह 6:26 बजे
नाला विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, वहीं लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सुबह 6:25 बजे
अंतिम चरण में सोलह सीटों के लिए सोलह महिला उम्मीदवारों समेत कुल 208 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 36,90,069 मतदाताओं में अंतिम चरण में 17,84,486 महिला मतदाता भी शामिल हैं। कुल दो लाख, 31 हजार से अधिक मतदाता सिर्फ 18 और 19 वर्ष के हैं।

सुबह 6:23 बजे
झारखंड के जामताड़ा में मतदान की तैयारी करते हुए मतदानकर्मी।photo4

सुबह 6:22 बजे
झारखंड के पाकुड़ में मतदान की तैयारी करते हुए मतदानकर्मी।photo3

सुबह 6:21 बजे
झारखंड के जामताड़ा में मतदान की तैयारी करते हुए मतदानकर्मी।photo2

सुबह 6:20 बजे
झारखंड के पाकुड़ में मतदान की तैयारी करते हुए मतदानकर्मी।photo1

सुबह 6:20 बजे
जाजोरिया ने बताया कि इन सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और नक्सल प्रभावित जिलों में स्थित होने के कारण सभी सीटों के लिए मतदान दोपहर तीन बजे ही समाप्त कर दिया जायेगा।       

सुबह 6:15 बजे
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों के लिए आज मतदान होगा और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।  जाजोरिया ने बताया कि नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी सोलह सीटों पर सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।

सुबह 6:00 बजे
झारखंड की 16 विधानसभा सीटों के लिए आज अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता और अनेक मंत्रियों समेत 208 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें