फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी ने मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2008 के 26/11 मुंबई हमले की पर मारे गये लोगों को अपनी श्रद्धांजलि...

मोदी ने मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
Wed, 26 Nov 2014 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि दी तथा लोगों की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। आतंकी हमले की छठी बरसी पर मोदी ने आतंकवाद से लड़ने और समाज से इसे उखाड़ फेंकने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।photo1
   
18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में शामिल होने मंगलवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, हम 2008 में आज के दिन हुए भयावह आतंकी हमलों को याद करते हैं तथा जान गंवाने वाले निर्दोष स्त्री-पुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।photo2

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम उन वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन करते हैं जिन्होंने उस दिन अनेक जिन्दगियों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। वे हमारे असली नायक हैं। आज का दिन आतंकवाद की बुराई से मिलकर लड़ने और इसे समाज से उखाड़ फेंकने की हमारी प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि करने का है।photo3
   
पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों द्वारा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में किए गए बड़े आतंकी हमलों में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। दुनियाभर में इस आतंकी कत्य की व्यापक निन्दा हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें