फोटो गैलरी

Hindi Newsकौन बनेगा मुख्यमंत्री, लगने लगे कयास

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, लगने लगे कयास

मतदान के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि भाजपा सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर आएगी और सरकार बना लेगी। भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री...

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, लगने लगे कयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Oct 2014 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मतदान के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि भाजपा सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर आएगी और सरकार बना लेगी।

भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? हर जगह यही कयास लगते रहे। सभी के अपने अपने मत थे और अपने अपने आकलन। राजनीतिक विशेषज्ञों ने भाजपा की मनोस्थिति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को मिलाकर मुख्यमंत्री होने का गणित लगाया। इन समीकरणों में आरएसस की विचारधारा को भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मतगणना रविवार को होगी। तब तक सीटों के गणना अपने अपने तरीके से होती रहेगी। मतदान के तुरंत बाद जो अनुमान लगाए गए उसके मुताबिक भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के जो सीरियस उम्मीदवार बताए जा रहे हैं, उनमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल खट्टर, सांसद राव वीरेंद्र सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल गूर्जर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें