Hindi Newsजनता का फैसला शिरोधार्य, आत्मचिंतन करेंगे: राजे
जनता का फैसला शिरोधार्य, आत्मचिंतन करेंगे: राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में चार विधान सभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का फैसला शिरोधार्य है। इन परिणामों को लेकर आत्मचिंतन किया जायेगा। मुख्यमंत्री...
एजेंसीTue, 16 Sep 2014 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में चार विधान सभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का फैसला शिरोधार्य है। इन परिणामों को लेकर आत्मचिंतन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मचिंतन में हम जानकारी लेंगें कि क्या कमियां रही है। सरकार जनता की सेवा में निरंतर जुटी रहेगी। गौरतलब है कि राजस्थान में चार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा केवल एक और कांग्रेस तीन सीटों पर विजयी रही है।