फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए आखिर कैसे हिंसक हो गया चुनाव का छठा चरण

जानिए आखिर कैसे हिंसक हो गया चुनाव का छठा चरण

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कई जगहों पर हिंसा हुई। दुमका में नक्सली हमला हुआ, तो आगरा और फिरोजाबाद में मतदान के बाद खूनी संघर्ष हुआ। वहीं, असम में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। झारखंड मतदानकर्मियों...

जानिए आखिर कैसे हिंसक हो गया चुनाव का छठा चरण
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Apr 2014 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कई जगहों पर हिंसा हुई। दुमका में नक्सली हमला हुआ, तो आगरा और फिरोजाबाद में मतदान के बाद खूनी संघर्ष हुआ। वहीं, असम में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

झारखंड
मतदानकर्मियों को लेकर दुमका लौट रही मिनी बस को नक्सलियों ने गुरुवार को लैंडमाइन विस्फोट कर उड़ा दिया। शिकारीपाडम के सरसाजोल में हुई इस घटना में पांच पुलिस जवानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें ज्यादातर मतदानकर्मी हैं। हमले के बाद नक्सली जवानों के हथियार भी लूट ले गए। नक्सलियों ने गुरुवार को दुमका जिला के शिकारीपाडम थाना क्षेत्र में असमा मतदान केंद्र से लौटते पुलिस दल को शाम करीब पांच बजे निशाना बनाया। उन्होंने सरसा जोन के पास पहले तो लैंडमाइन विस्फोट किया फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में करीब छह लोग घायल भी हैं।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-loksabha-election-2014-naxals-attack-39-39-420056.html 

आगरा
सिकंदरा के गांव पनवारी में गुरुवार रात भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल और सपा नेता ओपी नौहवार के परिवार के बीच खूनी जंग छिड़ गई। चुनावी रंजिश के चलते दोनों परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें दोनों ही तरफ से लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस ने गांव में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। गांव में तनाव की स्थिति है। दोनों ही परिवार एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-loksabha-election-2014-bjp-sp-39-39-420196.html

फिरोजाबाद
री पोलिंग की मांग को लेकर सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी पर अचानक देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सैकड़ों समर्थकों पर तीन दर्जन पुलिसकर्मियों द्वारा धावा बोलते ही समर्थक उग्र हो गए। उन्होंने पहले पुलिस की लाठीचार्ज का जवाब पथराव से दिया फिर हाईवे पर उतरकर दौड़ते वाहनों में पथराव कर तोड़फोड़ की। दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की तो वहीं एक पुलिस की जीप को फूंक दिया।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-loksabha-election-2014-firojabad-sp-bjp-police-39-39-420195.html

यूपी के मथुरा की सीट पर मतदान के दौरान भाजपा और आरएलडी के समर्थक फर्जी मतदान के मुद्दे पर एक-दूसरे से भिड़ गए। आपसी संघर्ष में सात लोग घायल हैं। असम के कोकराझार के बलपाडम और हरभंगा में 40 लोगों के एक समूह ने मतदान केंद्र पर कब्जा करने का प्रयास किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल दस राउंड गोलियां चलाई गईं। हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कश्मीर के शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकियों ने चुनाव अधिकारियों पर हमला किया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें