राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
प्रवासी दिवस सम्मेलन 7 जनवरी से
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
First Published:05-01-13 10:23 PM
11वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 7 से 9 जनवरी तक केरल के कोच्चि शहर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में 70 देशों से 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की सम्भावना है।
प्रवासी भारतीयों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रति वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंका था।
यह आयोजन केरल में पहली बार हो रहा है। प्रधानमंत्री आठ जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति नौ जनवरी को समापन सम्बोधन करेंगे और विजेताओं को प्रवासी भारतीय सम्मान देंगे।
राज्य के प्रवासी मामलों के मंत्री के.सी. जोसेफ ने आईएएनएस से बुधवार को कहा था कि आयोजन में शामिल होने के लिए अब तक 1,600 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने कहा, ''संख्या 2,000 से अधिक पहुंचना निश्चित है।''
जोसेफ ने कहा, ''आयोजन में राज्य की भूमिका सिर्फ सुविधा प्रदाता की है, क्योंकि आयोजन का संचालन और प्रबंधन प्रवासी भारतीय मामलों का केंद्रीय मंत्रालय करता है।''
जोसेफ ने कहा कि आयोजन में छह राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
तीन दिवसीय इस समारोह के पहले दिन एक विशेष 'खाड़ी सत्र' का आयोजन होगा, जिसमें प्रवासी भारतीय मामलों के केंद्रीय मंत्री वायलार रवि, केरल के मुख्यमंत्री ओमन चाण्डी और जोसेफ भी शामिल होंगे।
जोसेफ ने बताया, ''आयोजन में शामिल होने के लिए शुल्क 250 डॉलर है, जबकि खाड़ी सत्र में शामिल होने के लिए अतिरिक्त 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा।''
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
