सोमवार, 20 मई, 2013 | 09:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सोनिया गांधी अभी भी हैं इतालवी नागरिक : पर्रिकर
पणजी, एजेंसी
First Published:04-01-13 11:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी भी इतालवी नागरिक हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर्रिकर ने यह बात आल्डोना निर्वाचन क्षेत्र से अपने विधायक ग्लेन टिकलो का बचाव करते हुए कही। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को टिकलो पर पुर्तगाल की नागरिकता रखने का आरोप लगाया था।

टिकलो के पास पुर्तगाल का पासपोर्ट होने के सवाल पर पर्रिकर ने कहा, ''गोवा में रह रहे कई व्यक्ति का जन्म पुर्तगाल के औपनिवेशिक शासनकाल में हुआ था, इसलिए वे स्वत: पुर्तगाली नागरिक बन गए, जैसे सोनिया गांधी इतालवी नागरिक बन गईं। वह अभी भी वहां की नागरिक बनी हुई हैं मगर आप उन्हें पुर्तगाली या इतालवी नागरिक नहीं बोल सकते। ऐसे मामले कई देशों में हैं। जहां आप जन्म लेते हैं, वहीं के नागरिक हो जाते हैं।''

गौरतलब है कि गोवा में 1961 तक पुर्तगाल का औपनिवेशिक शासन रहा था। गोवा के आजाद होने के बाद पुर्तगाल के सैकड़ों मूल निवासी अपने देश में और कुछ यूरोप चले गए।  

कांग्रेस का दावा है कि टिकलो ने विधायक निर्वाचित होने से पहले पुर्तगाली पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उन्होंने पुर्तगाल की नागरिकता हासिल कर ली है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°