चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
दिल्ली पुलिस प्रमुख से संसदीय समिति ने की पूछताछ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-01-13 11:41 PM
सामूहिक बलात्कार मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार से संसदीय समिति ने शुक्रवार को तीसरी बार पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों और गश्त वाहनों की कमी को सुरक्षा व्यवस्था में अड़चन के लिए जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल, 16 दिसंबर की इस वीभत्स घटना के बाद से नीरज कुमार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने गह मामलों पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष इस तरह के मामलों से निपटने के लिए त्वरित अदालतों की हिमायत की।
इस समिति को आज फौजदारी कानून संशोधन विधेयक की प्रति भी मिल गई। कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति को इस मामले के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि कुमार ने समिति के समक्ष इस बात का जिक्र किया कि दिल्ली में पुलिसकर्मियों कमी है और रिक्तियों को भरने की फौरी आवश्यकता है। समिति के समक्ष कुमार की यह दूसरी पेशी थी। वह महिला सशक्तिकरण पर संसदीय समिति के समक्ष भी इससे पहले पेश हो चुके हैं।
एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने विधि सचिव से भी पूछताछ की। उन्हें भी आज पेश होने के लिए तलब किया गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
