ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
मनमोहन और प्रयाग ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-01-13 04:32 PM
मारीशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां विभिन्न द्विपक्षीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।
समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश बढ़ाने और समुद्री डाकुओं की समस्या से निपटने में सहयोग करने के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की।
इससे पूर्व प्रयाग ने राष्ट्रपित प्रणव मुखर्जी के साथ भी बैठक की। राष्ट्रपति भवन में आज सुबह उनका परंपरागत रुप से स्वागत किया गया। वह आठ दिन की भारत यात्रा पर कल शाम यहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता प्रयाग भी आई है।
अपनी इस राजकीय यात्रा के दौरान प्रयाग केरल के कोच्चि में सात से नौ जनवरी तक आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।
प्रयाग बिहार में अपने पैतृक गांव बोजीतपुर भी जाएंगे। उनके पुरखे मारीशस जाने से पूर्व इसी गांव में रहते थे।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
