चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
आरक्षण को लेकर तीन खापों के जाट दिल्ली रवाना
जींद, एजेंसी
First Published:16-12-12 11:13 PM
जाट आरक्षण को लेकर तीन खापों के जाट जत्था नरवाना के छोटूराम पार्क से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जाट महापंचायत के प्रधान एवं बिनैण खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जत्थे को रवाना करने से पूर्व जाट नेताओंने छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जाट एकता की शपथ ली। इस जत्थे को लेकर तीनों खाप में से एक एक व्यक्ति को नेता के रूप में चुनकर भेजा गया है। जाट महापंचायत व बिनैण खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने कहा कि आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई है। इस आरक्षण में सारे हरियाणा के जाट दिल्ली के बार्डर पर जाएंगे और दिल्ली के जाम कर देंगे। अगर आरक्षण मिल जाएगा तो बार्डर खोल देंगे। उन्होंने कहा कि इस आरक्षण में 110 खापें भाग ले रही हैं और हमारी लड़ाई आरक्षण मिलने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को 21 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ में मिलेगी। बिनैण खाप कार्यकारिणी सदस्य रघुबीर नैन ने कहा कि छोटूराम पार्क से तीन खाप जिनमें बिनैण खाप, उड़ाना खाप, नरवाना खाप का संयुक्त जत्था दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुका है। उन्होंने जत्था रवाना होने से पूर्व जत्थे में अनुशासन बनाए रखने में विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि टिकरी बार्डर पर जाकर वह दिल्ली का पानी, सब्जी, दूध आदि खाद्य वस्तुएं बंद कर देंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
