29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
सबूत फिजा के आत्महत्या करने का संकेत देते हैं: पुलिस
मोहाली, एजेंसी
First Published:11-09-12 06:57 PM
मोहाली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सारे सबूत इस बात का संकेत देते हैं कि फिजा उर्फ अनुराधा बाली ने आत्महत्या की। अनुराधा बाली हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की अलग हो चुकी दूसरी पत्नी थीं।
मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि फिजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के अनुसार ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने राय दी थी कि फिजा की एथिल अल्कोहल में अल्यूमीनियम फॉस्फाइड की मौजूदगी से विषाक्तता के कारण मौत हुई थी। मेडिकल बोर्ड ने मोहाली पुलिस के विशेष जांच दल को कल अपनी रिपोर्ट सौंपी।
चिकित्सक पीएस भट्टी, नीरा वर्मा और सुखविंदर कौर द्वारा तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि हमारी राय में एथिल अल्कोहल में अल्यूमीनियम सल्फाइड की मौजूदगी से विषाक्तता के कारण उनकी मौत हुई। एसएसपी ने कहा कि फिजा के अधिवक्ता मित्र रंजीत हुड्डा ने भी एसआईटी से कहा था कि वह अवसाद में थीं। उन्होंने कहा कि यद्यपि मेडिकल रिपोर्ट अंतिम साक्ष्य नहीं है लेकिन हम उनकी मौत में गड़बड़ी की किसी भी संभावना से इंकार करते हैं।
39 वर्षीय फिजा का सड़ा-गला शव गत छह अगस्त को उनके मोहाली स्थित आवास से बरामद किया गया था। फिजा चार साल पहले उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चंद्रमोहन के साथ शादी की थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
