इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मसलों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
अमन काचरू मामले में चार छात्र जेल से रिहा
शिमला, एजेंसी
First Published:18-08-12 06:21 PM
Last Updated:18-08-12 06:24 PM
रैगिंग की वजह से मार्च 2009 में अमन काचरू की मौत के मामले में चार साल की कैद की सजा काट रहे चार मेडिकल छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल सरकार द्वारा क्षमादान दिए जाने के कारण उन्हें सजा पूरा होने से नौ महीने पहले ही रिहा कर दिया गया।
धर्मशाला और हमीरपुर की जेलों से अभिनव वर्मा, मुकुल शर्मा, नवीन वर्मा और अजय वर्मा की रिहाई से काचरू का परिवार परेशान है जिसने चार साल की सजा को बेहद कम करार दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर 111 अभियुक्तों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर माफी मिली। अमन काचरू मामले के अभियुक्तों को भी उसी आधार पर माफी मिली और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। इन चारों की सजा मार्च 2013 में पूरी होती।
राज्य सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमन के पिता राजू काचरू ने कहा कि मैं राज्य सरकार की नादानी से बहुत दुखी हूं कि उसने रैगिंग को देश में गंभीर समस्या के रूप में नहीं देखा।
उन्होंने सवाल किया कि जब पूरा देश रैगिंग पर करारे प्रहार की कोशिश कर रहा है तब राज्य सरकार ने पूरे देश की इच्छा के विरुद्ध जाने का फैसला किया। इन लड़कों को पहले ही कम सजा मिली थी और क्षमादान देकर उन्हें रिहा करने में क्या हड़बड़ी थी।
00

रैगिंग| अमन काचरू| मौत| सजा| मेडिकल छात्र|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
