चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
गोपाल कांडा को 7 दिन की पुलिस हिरासत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-08-12 06:21 PM
Last Updated:18-08-12 09:17 PM
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कांडा को स्थानीय थाने में शनिवार तड़के आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देवेंदर कुमार जंगला ने कांडा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। यद्यपि कांडा के अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने पुलिस हिरासत में भेजने का विरोध किया।
गीतिका (23) ने अपने सुसाइड नोट में कांडा और उनकी एमडीएलआर एयरलाइंस की अधिकारी अरुणा चड्ढा पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। गीतिका की 4-5 अगस्त की रात मौत हो गई थी। कांडा आठ अगस्त से फरार था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांडा की अग्रिम जमानत याचिका गुण दोष के आधार पर नहीं बल्कि तकनीकी आधार पर रद्द कर दी थी। न्यायालय का मानना था कि जिस व्यक्ति को अग्रिम जमानत चाहिए उसके द्वारा ही याचिका दायर होनी चाहिए लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है।
इससे पहले, जब कांडा लुका-छिपी खेल रहा था और उसने समर्पण नहीं किया था, तो पुलिस ने उसके भाई गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।
कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस का मालिक था, जहां गीतिका विमान परिचारिका थी। वर्ष 2००9 में एयरलाइंस बंद हो गई, तो गीतिका को कांडा के स्वामित्व वाली एक अन्य कम्पनी में नौकरी दे दी गई थी।
कांडा ने इस मामले में नाम आने के बाद हरियाणा के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उस पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
70

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Lok सभा भंग कर सर्कार को नया जनादेश लेना महाघोतालों पर nirnay खुद घोटालेबाज ही नहीं ले पर जनता का mahaaadesh जरुरी
By shishir kumar (18th-August-2012 07:35:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
