ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
राष्ट्रपति भवन में आडवाणी को बाद में मिली अगली पंक्ति
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 08:12 PM
राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शपथ ग्रहण समारोह में राजग के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को पीछे बैठा कर बाद में एक-एक पंक्ति कर अगली लाइन में जगह दी गई।
शपथ समारोह शुरू होने से कुछ पहले भव्य अशोका हाल में आडवाणी के पहुंचने पर उन्हें चौथी पंक्ति में बैठने को कहा गया। उस पंक्ति में जदयू के सांसद शिवानंद तिवारी और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रेइन बैठे हुए थे।
तिवारी ने बाद में बताया कि उन्होंने इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई कि आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता को चौथी पंक्ति में स्थान दिया गया है। इसके बाद भाजपा नेता को तीसरी पंक्ति में आने को कहा गया और वह वहां जाकर बैठ गए।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी के ध्यान में यह मामला लाया गया और उन्होंने आडवाणी से पहली पंक्ति में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के साथ आकर बैठने का आग्रह किया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी पहली पंक्ति में बैठे थे।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
