बुधवार, 22 मई, 2013 | 23:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कश्मीर में मिला हथियारों का जखीरा
जम्मू, एजेंसी
First Published:04-08-12 11:44 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के दूरस्थ पहाड़ी वन क्षेत्र से हथियारों व गोलाबारूद का जखीरा मिला है। एक सैन्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेना व जम्मू एवं कश्मीर पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात वन क्षेत्र से हथियारों व गोला बारूद के जखीरे के साथ वहां से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुंछ जिले के सालवाह वन क्षेत्र में एक ऑपरेशन शुरू किया गया था। पुंछ जम्मू से 240 किलोमीटर दूर स्थित है।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने वहां से एके-47, 160 राउंड गोलाबारूद और एके 47 श्रृंखला हथियारों की 12 मैग्जींस सहित अन्य हथियारों व गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया। सुरक्षा बलों ने वहां से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड व लश्कर-ए-तैयबा द्वारा उर्दू में जारी किए गए कुछ लिखित संदेश बरामद किए।

उन्होंने कहा कि हथियारों व गोलाबारुद की बरामदगी उस क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों के लिए एक बड़ा झटका है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°