शनिवार, 18 मई, 2013 | 20:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बालकृष्ण की न्यायिक हिरासत अवधि 13 अगस्त तक
देहरादून, एजेंसी
First Published:30-07-12 04:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तराखंड में देहरादून की एक स्थानीय अदालत ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने के मामले में योगगुरु रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 13 अगस्त तक बढ़ा दी।
 
साथ ही अदालत ने मामले के सिलसिले में हाजिर नहीं होने पर उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा में राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश चंद द्विवेदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। अदालत के बाहर बालकृष्ण ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अभियान छेडने पर उनके और स्वामी रामदेव के खिलाफ जो षडयंत्र कर रही है यह मामला उसी का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मैं अविचलित हूं और स्वतंत्रता सेनानियों की तरह किसी भी नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हूं। राष्ट्र और इसके लोगों के मकसद के लिए हमारे अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं आएगी। बालकृष्ण अपनी जमानत के लिए पहले ही सेशन अदालत में जा चुके हैं और उनकी याचिका पर कल सुनवाई होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°