सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
चेन्नई पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस
हैदराबाद/चेन्नई, एजेंसी
First Published:30-07-12 03:03 PM
Last Updated:30-07-12 09:21 PM
अग्निकांड से प्रभावित हुई नई दिल्ली-चेन्नई-तमिलनाडु एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच गई है। रेलगाड़ी की एक बोगी में सोमवार तड़के आग लगने से 35 यात्रियों की मौत गई। आग की चपेट में आई बोगी को अलग करने के बाद रेलगाड़ी को यहां भेजा गया।
रेलगाड़ी के परेशान यात्री अपने घरों को पहुंचने की जल्दी में थे और वे मीडिया के लोगों से बात करने से कतरा रहे थे। इस रेलगाड़ी से यहां पहुंचे एक यात्री ने बताया कि मैं एस-10 बोगी में था। हमसे अधिकारियों ने अपनी बोगी में ही रहने के लिए कहा। अधिकारियों ने आग की चपेट में आई एस-11 बोगी को अन्य बोगियों से अलग कर दिया।
एक अन्य यात्री ने एक समाचार चैनल को बताया कि नेल्लोर स्टेशन के नजदीक यह हादसा होने के तुरंत बाद बचावकर्मियों का दल वहां पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के अग्निकांडों को रोकने के लिए प्रत्येक बोगी में अग्निशामक होने चाहिए।
इस बीच एक विशेष रेलगाड़ी वरिष्ठ अधिकारियों, दवाओं और तमिलनाडु एक्सप्रेस के यात्रियों के रिश्तेदारों को लेकर चेन्नई से नेल्लोर के लिए रवाना हो गई है। नेल्लोर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अग्निकांड में घायल हुए 25 यात्रियों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
अग्निकांड के शिकार बने लोगों में से ज्यादातर चेन्नई से थे। आग की चपेट में आई एस-11 बोगी में कुल 72 यात्री थे। उनमें से 28 चेन्नई से और 17 दिल्ली से थे। सोमवार तड़के रेलगाड़ी के नेल्लोर रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद ही बोगी में आग लग गई थी।
रविवार की रात वारंगल से सात यात्री बोगी में चढ़े थे। आंध्र प्रदेश में वारंगल इस रेलगाड़ी के रुकने का पहला स्टेशन है। इसके बाद रेलगाड़ी को सोमवार तड़के विजयवाड़ा स्टेशन पर रुकना था। आरक्षण सूची के मुताबिक बोगी में भोपाल से 11, झांसी से छह, आगरा से तीन व नागपुर से एक यात्री चढ़े।
12622 नंबर की यह रेलगाड़ी दिल्ली से शनिवार को रात 10.30 बजे रवाना हुई थी और इसे सोमवार सुबह 7.15 बजे चेन्नई पहुंचना था। लंबी दूरी की यह रेलगाड़ी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश से होती हुई तमिलनाडु में प्रवेश करती है।
02

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
santnam un sbhi ke antma ko santi de
By khelanbandhe (30th-July-2012 05:22:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
