ब्रेकिंग
इंडिया सीमेंट्स ने बयान जारी कर कहा, मयप्पन ना मालिक हैं, ना CEO
बिजली और रेल, दोनों फेल
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:30-07-12 11:54 AM
Last Updated:30-07-12 12:27 PM
उत्तरी ग्रिड में सोमवार सुबह खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति ठप होने से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, फिरोजपुर और कालका को जाने वाली अनेक पैसेंजर ट्रेनें बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि मालगाड़ियों से डीजल इंजन को अलग करके उनके जरिए पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मालगाडियां विभिन्न स्टेशनों पर एकी रहेंगी। जिन स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनें फंसी हुई हैं उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, फिल्लौर, सरहिंद, लुधियाना, फगवाड़ा और करनाल शामिल हैं।
कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी हुई हैं क्योंकि उन्हें लेकर आगे बढ़ रही इलेक्ट्रिक इंजन तड़के ढाई बजे बिजली गुल हो जाने के कारण रुक गईं। कालका चंडीगढ़ दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 53 मिनट के अपने निर्धारित समय से 90 मिनट देर से स्थानीय स्टेशन से तब रवाना हुई, जब उसमें डीजल इंजन लगाया गया।
प्रभावित ट्रेनों में अमृतसर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, इलाहाबाद चंडीगढ़ उंचाहार, लखनऊ चंडीगढ़ सद्भावना, हावड़ा कालका मेल, दिल्ली जम्मू मेल और कई अन्य सुपर फास्ट, एक्सप्रेस, पैसेंजर और लोकल ट्रेनें शामिल हैं।
उत्तरी ग्रिड में सोमवार तड़के करीब दो बजकर तीस मिनट पर खराबी आ जाने से 6 राज्यों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
उत्तरी ग्रिड में समस्या की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। पॉवर सिस्टम ऑपरेटिंग कंपनी (पीएसओसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस के सूनी ने कहा कि हां, उत्तरी ग्रिड में कुछ समस्याएं हैं। हम पुन: इसकी बहाली की कोशिश कर रहे हैं।
पीएसओसी उत्तरी ग्रिड का प्रबंधन करता है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ग्रिड में खराबी आने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन लगता है कि राज्यों द्वारा अधिक बिजली लेने की वजह से समस्या आई है।
सुबह से ही हालांकि इंजीनियर लगे हुए हैं, लेकिन इसे बहाल करने में कुछ घंटे और लग सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है और परिवहन, अस्पतालों जैसी सार्वजनिक सेवाओं को बिजली बहाल करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए एम नायक ने कहा कि हमें एक से दो घंटे में ग्रिड के फिर से ठीक हो जाने की उम्मीद है। हम रेलवे, मेट्रो और अस्पताल जैसी सेवाओं को बिजली आपूर्ति करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
देश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक एनटीपीसी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयासरत है। एनटीपीसी के एक अधिकारी ने बताया हम अपने ज्यादातर बिजली उत्पादन केंद्रों से दोपहर तक आपूर्ति बहाल करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल