बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत अयोध्या पहुंच सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे सचिव पद से हटाए गए 15 लोगों में नटराजन भी
प्रणव मुखर्जी के आवास के बाहर है उत्सव सा माहौल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-07-12 03:18 PM
राष्ट्रपति पद के लिए संप्रग के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है और उनके प्रशंसकों में इसका उत्साह अभी से देखा जा सकता है, हालांकि मतगणना अभी जारी है।
प्रणव के 13 तालकटोरा रोड़ स्थित आवास पर सुबह से ही पार्टी नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी उनके यहां पहुंचे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत प्रणव को बधाई देने यहां पहुंचने वाले सबसे पहले नेता हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह जल्दी इसलिए आए, क्योंकि बाद में काफी भीड़ हो जाएगी।
गहलोत के बाद मध्य प्रदेश से पार्टी नेता सुरेश पचौरी और पश्चिम बंगाल में मंत्री एवं कांग्रेस नेता मानस भुइयां भी यहां पहुंचे। वरिष्ठ पार्टी नेता अजित जोगी भी यहां पहुंचे और उन्होंने प्रणव के घर से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से कहा कि प्रणव ने भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग छवि प्रस्तुत की है और वह राष्ट्रपति बन कर भी अलग साख बनाएंगे।
सुबह से ही प्रणव के समर्थक उनके आवास के बाहर बैंड की धुन पर नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। खास बात यह है कि मेरठ से आए इस बैंड के संचालक महेंद्र कुमार धानक एआईसीसी के सदस्य हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
