राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
अनैतिक कर्म के आरोपी वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज
रोहतक, एजेंसी
First Published:02-07-12 12:43 PM
अनाथ आश्रय, अपना घर के निवासियों के साथ यौन उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के मामलों के खुलासे के बाद हरियाणा पुलिस ने मानसिक रोगियों के एक संस्थान के वार्डन के खिलाफ एक युवक के साथ अप्राकृतिक संबंध स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि श्रवण मनोरोगी संस्थान के वार्डन संजय कुमार पर मानसिक रूप से बीमार 22 वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक संबंध स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता दिल्ली निवासी नवरतन शर्मा ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शर्मा के अनुसार, वह अपने पुत्र के खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ दिनों पहले उसे दिल्ली ले आए थे। शर्मा ने वार्डन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चिकित्सा के दौरान मेरे पुत्र ने बताया कि श्रवण संस्थान के वार्डन ने उसके साथ अप्राकृतिक सम्बंध स्थापित किया था। वार्डन के इस घृणित कृत्य के बारे में सुनकर मैं चकित रह गया।
रोहतक के पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि वार्डन संजय कुमार के खिलाफ भारतीय अपराध दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का गृह नगर रोहतक, इस वर्ष मई महीने में अपना घर अनाथाश्रय में यौन उत्पीड़न के मामलों के खुलासे के बाद से खबरों में है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने यहां नौ मई को मारे गए एक छापे के दौरान बच्चों, लड़कियों और महिलाओं सहित 100 से अधिक लोगों को वहां से बचाया था।
गैर सरकारी संगठन, भारत विकास संघ द्वारा संचालित अनाथाश्रय को राज्य सरकार ने अब सील कर दिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
