खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
असम में 23 जिले बाढ़ की चपेट में
गुवाहाटी, एजेंसी
First Published:28-06-12 05:33 PM
असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है और राज्य के 27 में से 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आज स्थिति और बिगड़ गयी। बाढ़ की चपेट में छह और लोगों के आने के साथ ही अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मोरी गांव जिले में ब्रहमपुत्र की धारा में दो लोग बह गए वहीं कछार में तीन लोगों की जान चली गयी और नौगांव में एक व्यक्ति मारा गया। बाढ़ से लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर, सोनितपुर, नौगांव, कामरूप (ग्रामीण), नलबाड़ी, धुबरी आदि जिले की आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित हुयी है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए वायुसेना और सेना को लगाया गया है और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
बाढ़ की पहली धारा की चपेट में आए लोगों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी रंजीब साहू ने बताया कि असहाय लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किये हैं। ऊपरी असम के दिबोंग नदी की धारा में फंसने वाली एक गर्भवती महिला को बचा लिया गया। तेजपुर में विश्वनाथ कराइली में सेना ने 5000 लोगों को बचाया। ब्रहमपुत्र में बाढ़ आने से यहां 45,000 से ज्यादा लोग फंस गए।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मोरी गांव जिले में ब्रहमपुत्र की धारा में दो लोग बह गए वहीं कछार में तीन लोगों की जान चली गयी और नौगांव में एक व्यक्ति मारा गया। बाढ़ से लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर, सोनितपुर, नौगांव, कामरूप (ग्रामीण), नलबाड़ी, धुबरी आदि जिले की आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित हुयी है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए वायुसेना और सेना को लगाया गया है और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल