ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
बम की झूठी खबर के बाद उतरा विमान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 09:00 PM
Last Updated:18-06-12 09:12 PM
एक यात्री द्वारा बम होने की झूठी खबर दिए जाने के बाद अधिकारियों को अहमदाबाद जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को उतारना पड़ा। विमान 174 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने सोमवार को हरेंद्र खन्ना नाम के यात्री को गिरफ्तार किया जिसने कल शाम देरी से आने के कारण विमान में चढ़ने की इजाजत नहीं दिए जाने के कारण एसजी 148 उड़ान में बम होने का कथित दावा किया।
सीआईएसएफ के मुताबिक, कल शाम करीब 7:41 बजे दिल्ली पुलिस ने सूचना दी कि उसे एक व्यक्ति से संदेश मिला है कि 8:10 बजे अहमदाबाद की उड़ान भरने वाले विमान में बम है।
अर्धसैनिक बल ने तत्काल आतंक रोधी और अपहरण रोधी उपाय किए। विमान को अलग ले जाया गया और सारे यात्रियों और उनके सामानों को उतार दिया गया। जांच के बाद विमान को सुरक्षित घोषित किया गया।
सीआईएसएफ ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया जिससे फोन किया गया और खन्ना को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
