छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भाकपा ने दलित महिला को राष्ट्रपति बनाने का किया समर्थन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-06-12 06:09 PM
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश का अगला राष्ट्रपति किसी दलित महिला को बनाये जाने का गुरुवार को समर्थन किया। भाकपा के इस बयान का मतलब शीर्ष पद के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम का समर्थन माना जा रहा है।
भाकपा के शीर्ष नेता ए बी बर्धन ने कहा कि कांग्रेस या संप्रग ने अब तक न तो वाम दलों से बात की है और न ही कोई नाम सामने किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महात्मा गांधी ने कई अच्छी बातों के बीच एक यह अच्छी बात यह भी कही थी कि किसी दलित महिला को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। बर्धन से सवाल किया गया था कि राष्ट्रपति पद के लिए उनकी पार्टी किसे उम्मीदवार के रूप में देखना चाहेगी।
बर्धन ने हालांकि स्पष्ट किया कि दलित महिला से उनका मतलब यह नहीं है कि मीरा कुमार ही
बनें। माफ कीजिए मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। यह पूछने पर कि क्या वाम दल वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया जाना सह पाएंगे, उन्होंने कहा कि उनसे यह सवाल नहीं किया जाना चाहिए कि कोई स्वीकार्य है या नहीं। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वाम दल अपनी रणनीति तैयार करने के लिए 21 जून को बैठक कर रहे हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल