बुधवार, 22 मई, 2013 | 00:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
कलाम हमारी पहली पसंदः तृणमूल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-06-12 05:50 PM
Last Updated:14-06-12 08:46 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अपने रुख को कड़ा करते हुए संप्रग के अहम सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि अगर कांग्रेस वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी या उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाती है तो वह एपीजे अब्दुल कलाम को उम्मीदवार बनाकर यह चुनाव लड़ेगी।

पार्टी का दावा है कि उनकी नेता ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी के साथ कल बातचीत के बाद मुखर्जी और अंसारी का नाम सार्वजनिक करके कोई भरोसा नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कांग्रेस अध्यक्षा की रजामंदी और अनुमति से किया गया।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष ने कहा कि अगर कांग्रेस प्रणव मुखर्जी या हामिद अंसारी के नामों को आगे बढ़ाती है तो मैं देख सकता हूं कि चुनावी खींचतान होगी। अगर कांग्रेस प्रणव मुखर्जी या अंसारी को उम्मीदवार बनाती है तो तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ेगी तो फिर तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी एपीजे अब्दुल कलाम के साथ जा सकती है।

समाजवादी पार्टी के साथ एकजुटता दिखाने वाली तृणमूल कांग्रेस ने कल कलाम के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के नामों को प्रस्ताव दिया था।

मुखर्जी और अंसारी के नामों का खुलासा करने के लिए कांग्रेस द्वारा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की आलोचना पर घोष ने कहा कि कल ममता सोनिया गांधी से राष्ट्रपति प्रत्याशी के बारे में बातचीत करने को लेकर मिलने गई थीं और बातचीत के बाद ममता ने सोनिया से पूछा कि क्या वह बाहर मौजूद मीडिया के सामने (नामों का) खुलासा कर सकती हैं और सोनिया ने उन्हें अपनी रजामंदी दी। उन्होंने ऐसा ही किया।

उन्होंने कहा कि ममता ने बैठक में जिन नामों पर चर्चा हुई उनका खुलासा करने को लेकर सोनिया की अनुमति ली थी। घोष ने कहा कि लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि ममता को नामों को खुलासा नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के आरोप सही नहीं हैं। जो कुछ भी उन्होंने कहा कि उसके बारे में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अच्छी तरह जानकारी थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°