छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
जगन की दूसरे चरण की सीबीआई हिरासत पूरी
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:10-06-12 08:44 PM
अवैध सम्पत्ति मामले में जेल में बंद वाईएस जगनमोहन रेड्डी की दूसरे चरण की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दो दिन की हिरासत रविवार को पूरी हो गई। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई के अधिकारियों ने दूसरे दिन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता से उनकी कम्पनियों में किए गए निवेश, खासकर विदेश से आए धन के बारे में पूछताछ की।
कडप्पा से सांसद जगन से कोटि स्थित सीबीआई के कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद शाम को उन्हें वापस चंचलगुडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। चूंकि जगन की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो जाएगी, इसलिए उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। केंद्रीय जांच एजेंसी संभवत: उनकी न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जगन को फिर से दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। जांच एजेंसी ने इससे पहले उनसे सात जून तक पांच दिन पूछताछ की थी। जगन को सीबीआई ने 27 मई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 11 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
आरोप है कि जगन ने वर्ष 2004 से 2009 के बीच अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री पिता दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी के साथ साजिश रचकर उन कम्पनियों को फायदा पहुंचाया था जिन्होंने प्रतिदान स्वरूप उनकी फर्मों में निवेश किया। जगन के अलावा राज्य के पूर्व मंत्री मोपीदेवी वेंकटरमना, वैनपिक कम्पनी के प्रमोटर निम्मागड्डा प्रसाद और नौकरशाह केवी ब्रह्मनंद रेड्डी भी इसी मामले में जेल में हैं।
सीबीआई ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर जगन एवं अन्य 72 लोगों के खिलाफ पिछले वर्ष मामला दर्ज किया था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
