29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
स्पेक्ट्रम पर ईजीओएम का फैसला मंगलवार को
मुम्बई, एजेंसी
First Published:04-06-12 10:56 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) मंगलवार को 2जी स्पेक्ट्रम के प्रमुख मुद्दों पर फैसला लेंगे। इन मुद्दों में शामिल हैं कीमत निर्धारण और रिफार्मिंग।
ईजीओएम भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रस्तावों पर दूरसंचार आयोग की विश्लेषण रिपोर्ट तथा कॉल दरों पर प्रभाव का अवलोकन करेगा तथा दूरसचार विभाग की सिफारिशों का अवलोकन कर फैसला लेगा। इस बीच जीएसएम संचालकों ने कहा कि ईजीओएम को विभिन्न समूहों और विश्लेषकों की सिफारिशों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा, ‘हमारी प्रमुख चिंता नियामक की रिजर्व मूल्य की सिफारिश है। यह उद्योग की मृत्यु का कारण बनेगा। बाजार को ही यह तय करने दिया जाए कि स्पेक्ट्रम का मूल्य क्या होगा।’
अन्य बातों के अलावा ट्राई ने एक मेगाहर्ट्ज अखिल भारतीय स्पेक्ट्रम के लिए 3,622 करोड़ रुपये के रिजर्व मूल्य की सिफारिश की है, जो 2008 में आवंटित 2जी लाइसेंस की कीमत से 10 गुणा अधिक है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि सिफारिशों को मान लिया जाता है तो कॉल दर दो गुना तक हो सकता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
