भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल
वाजपेयी और आडवाणी से मिले मोदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 09:01 PM
Last Updated:01-06-12 11:42 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उभर रहे गतिरोध और मतभेदों के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी के सबसे वरिष्ठ दो नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।
पिछले कुछ साल से अस्वस्थ चल रहे वाजपेयी का जिक्र आज भी कई नेता पार्टी के भीतर अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए करते हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर तेजी से उभर रहे मोदी की वाजपेयी से मुलाकात को भी इसी तरह की एक कोशिश माना जा रहा है।
वाजपेयी की पुरानी तस्वीरों, भाषणों और कविताओं को वरिष्ठ भाजपा नेता अकसर इस्तेमाल करते हैं क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री की लोकप्रियता भाजपा के भीतर और बाहर अभी भी बेजोड़ है।
सूत्रों के अनुसार मोदी ने वाजपेयी की सेहत का हालचाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अहमदाबाद लौटने से पहले मोदी ने आडवाणी से भी मुलाकात की। उनकी मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब आडवाणी ने अपने एक ब्लॉग में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर उनके कुछ फैसलों को लेकर अप्रत्यक्ष निशाना साधा है।
गडकरी के साथ मोदी के संबंध भी बहुत मधुर नहीं रहे हैं। आडवाणी गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं। मोदी तथा आडवाणी के बीच भी कुछ मुद्दों पर मतभेद रहे हैं लेकिन आडवाणी अलग-अलग मौकों पर तथा अपने ब्लॉग एवं भाषणों में गुजरात के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ भी करते रहे हैं।
130

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
