पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
एनआरएचएम घोटालाः चार नए आरोपी रिमांड पर भेजे गए
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:01-06-12 05:28 PM
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में सीबीआई ने गुरुवार को एक और चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और विधायक आरपी जयसवाल को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 43 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा पैकफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक वीके चौधरी समेत चार आरोपियों को विशेष अदालत (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। चारों आरोपियों को सीबीआई ने गुरुवार को अदालत में पेश किया था। सीबीआई ने चारों आरोपियों को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेने की मांग की थी।
एनआरएचएम घोटाले में तीन मार्च को गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और विधायक आरपी जायसवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। दोनों की गिरफ्तारी को कल 90 दिन पूरे हो गए थे।
सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार्जशीट में 43 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।
इसके अलावा बुधवार को लखनऊ से गिरफ्तार किए गए पैकफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक वीके चौधरी, पूर्व मुख्य अभियंता एमएम त्रिपाठी, पूर्व अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव तथा पूर्व सहायक अभियंता विपुल कुमार गुप्ता को सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) एके सिंह की अदालत में पेश किया। सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक एस इस्लाम ने चारों आरोपियों की पांच दिन के रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को चार जून तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई को अब पांच जून को दोपहर 12 बजे चारों को अदालत में पेश करना होगा। प्रदेश के तत्कालीन प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्ला ने इस कार्य को अपने चहेते सौरभ जैन की कंपनी को दिया और इस कार्य में कोई अड़चन न आए, इसलिए पैकफेड को नोडल एजेंसी बना दिया था।

00

एनआरएचएम| घोटाला| सीबीआई| चार्जशीट| बाबू सिंह कुशवाह| आरपी जयसवाल| आरोपी| |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल