सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
न्यायालय के हस्तक्षेप से एयर इंडिया को राहत की उम्मीद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-05-12 06:43 PM
लगातार दो दिनों से पायलटों के सामूहिक रूप से चिकित्सा अवकाश पर जाने के कारण परेशानियां झेल रही एयर इंडिया को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पायलटों की हड़ताल पर रोक लगाने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
इस बीच एयर इंडिया को बुधवार को भी चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। पायलटों के विरोध पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रबंधन ने बुधवार को ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
एयर इंडिया प्रबंधन ने मंगलवार को लगभग 100 पायलटों के सामूहिक चिकित्सा अवकाश पर चले जाने कारण 10 पायलटों को बर्खास्त कर दिया था और एयर इंडिया के पायलट संघ 'इंडियन पायलट्स गिल्ड' (आईपीजी) की मान्यता रद्द कर दी थी। हड़ताल की वजह से मंगलवार को चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा था और कई का संचालन प्रभावित हुआ।
आईपीजी के सदस्यों ने पूर्व के इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को प्रशिक्षण के लिए बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान उपलब्ध कराने का विरोध करते हुए सामूहिक रूप से चिकित्सा अवकाश लिया था। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''पायलटों की अनुपलब्धता के कारण आज अब तक चार उड़ाने नई दिल्ली-सिंगापुर, नई दिल्ली- न्यूयॉर्क, नई दिल्ली-फ्रेंकफर्ट और मुम्बई-नेवार्क को रद्द करना पड़ा है।''
उन्होंने बताया, ''हमने रिजर्व पायलटों को बुलाया है और अन्य उड़ानें निर्धारित समय पर हैं। यात्रियों को उनकी उड़ानों के विषय में ताजी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।'' इस बीच पायलट संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पायलट मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचे हैं।
मंगलवार को पायलटों के इस कारनामे को नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने 'अवैध' करार दिया था। उन्होंने कहा था, ''पायलट हड़ताल पर कैसे जा सकते हैं वह भी तब जब एयर इंडिया मुसीबत में है और उबरने के पथ पर चल रही है।''
सिंह ने कहा कि यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को ड्रीमलाइनर पर प्रशिक्षण देने के पक्ष में फैसला सुनाया है। सिंह ने कहा, ''हड़ताली पायलट यह कैसे सोच सकते हैं कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के विरूद्ध जाएगी?'' सिंह ने कहा, ''यह हड़ताल अवैध है। हड़ताल पर जाने के अलावा भी कई रास्ते हैं। पायलटों को कुछ शिकायतें हो सकती हैं लेकिन उन्हें प्रबंधन, मुझसे और अन्य शुभ चिंतकों से बात करनी चाहिए थी।''
पायलटों ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब एयरलाइन ने 42000 करोड़ रुपये की सहायता पैकेज हासिल करने के साथ छुट्टियों के समय में घाटे में कमी लाने की आशा कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
कोअर्ट का फैसला सही है
By Y N Singh (10th-May-2012 05:53:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
