तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
2जी मामला: राजा ने लगाई जमानत की गुहार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-05-12 06:11 PM
Last Updated:09-05-12 06:15 PM
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में मुकदमे का सामना कर रहे पूर्व संचार मंत्री ए़ राजा ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में जमानत की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ मामला झूठा और गढ़ा हुआ है।
उच्चतम न्यायालय ने आज 2जी मामले में पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा को जमानत दी, जिसके तुरंत बाद राजा ने जमानत अर्जी दाखिल की। राजा को पिछले साल दो फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और वह तब से ही जेल में हैं। उन्होंने विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी से समानता के आधार पर जमानत मांगते हुए कहा कि उनके साथ के सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
राजा ने चार पन्नों के जमानत आवेदन में कहा कि याचिकाकर्ता यानी राजा के खिलाफ मामला झूठा और गढ़ा हुआ है तथा कानून या तथ्यों के आधार पर कायम रहने वाला नहीं है।
राजा की जमानत अर्जी पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 11 मई तक उसका जवाब मांगा। न्यायाधीश ने कहा कि जमानत याचिका पर जवाब तथा दलीलों के लिए 11 मई की तारीख तय की जाती है।
राजा के अलावा द्रमुक सांसद कनिमोई, बेहुरा, राजा के पूर्व निजी सचिव आरके चंदोलिया, रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के एमडी गौतम दोशी, एडीएजी समूह के अध्यक्ष सुरेंद्र पिपारा तथा उपाध्यक्ष हरी नायर, यूनीटेक के एमडी संजय चंद्रा और स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा व विनोद गोयनका पर मामले में मुकदमा चल रहा है।
राजा तथा अन्य लोगों पर आपराधिक विश्वासघात समेत अन्य अपराधों के आरोप हैं जिनमें उम्रकैद तक की सजा सुनाई जा सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
