शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
CMO हत्याकांड में कोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
लखनऊ, एजेंसी
First Published:07-05-12 06:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के सिलसिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या के मामले में सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से आगामी 28 मई को प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा।

सीबीआई के वकील द्वारा जांच का समय मांगे जाने के अनुरोध के बाद न्यायामूर्ति इम्तियाज मुर्तजा और न्यायामूर्ति वी. सी. गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि जांच एजेंसी 28 मई को तीनों हत्या के मामले में जांच की प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश करे। उसके बाद अदालत तय करेगी कि सीबीआई को आगे जांच के लिए समय देना है या नहीं।

सीएमओ विनोद आर्या और सीएमओ बी. पी. सिंह की हत्या के षड्यंत्र में संलिप्तता के आरोप में सीबीआई ने रविवार देर रात लखनऊ के पूर्व सीएमओ ए. के. शुक्ला को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के सीएमओ (परिवार कल्याण) विनोद आर्या की 27 अक्टूबर, 2010 को राजधानी के विकास नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह सैर के लिए निकले थे। उनकी जगह पर तैनात किए गए सीएमओ बी. पी. सिंह की 2 अप्रैल, 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बाद में दोनों सीएमओ की हत्या करने के आरोप में तीन निशानेबाजों को लखनऊ और गोरखपुर से गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर दोनों सीएमओ की हत्या की साजिश के सिलसिले में 17 जून, 2011 को डिप्टी सीएमओ वाई. एस. सचान को गिरफ्तार किया गया। लेकिन 22 जून, 2011 को वह लखनऊ जेल में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°