पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
मर्यादा में रह कर बोलें रामदेव: भाजपा
जालंधर, एजेंसी
First Published:05-05-12 09:05 PM
अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आंदोलन को देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि रामदेव शब्दों की मर्यादा का ध्यान रख कर कोई बयान दें।
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शांता कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रामदेव और अन्ना हजारे जो कर रहे हैं वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा जनमत तैयार किया है। इसके लिए उनको धन्यवाद देना चाहिए।
कुमार ने कहा कि हाल के कुछ समय में ऐसा देखा गया है कि उनका आंदोलन भटक गया है। शब्दों की गरिमा का खयाल नहीं रखा जा रहा है। रामदेव गरिमा में रहकर बोलें। असम्मानजक शब्दों का इस्तेमाल कतई नहीं करें। सभी दलों में ईमानदार लोग हैं। बाबा को उनको साथ लेकर चलना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के लगाए गए अरोपों के बारे में मीडिया में आयी खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा कि मैंने ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए हैं, जो खबरें छपी है वह सही नहीं है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजग की बैठक में इस बारे में तय किया जाएगा कि हमारी ओर से इस पद का उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि बादल के इस पद पर चुने जाने पर मुझे बड़ी खुशी होगी क्योंकि वह मेरे मित्र हैं।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
बाबा और सामाजिक कार्यकर्ता भी जब राजनीती करने लगे तो समझो देश गर्त में कौन bachaayega और जन गन मन को शांति और प्रेम की राह पर
By ravindra (5th-May-2012 09:32:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
