मंगलवार, 18 जून, 2013 | 10:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ओडिशा में शनिवार से चुनाव सुधार सम्मेलन
भुवनेश्वर, एजेंसी
First Published:04-05-12 06:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चुनाव एवं राजनीतिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कम से कम 400 प्रतिनिधियों के भाग लेने की सम्भावना है।

सम्मेलन का आयोजन कर रहे गैर राजनतिक संगठन नेशनल इलेक्शन वाच (एनईब्ल्यू) एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल बैरवाल ने यहां शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष का सम्मेलन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक दलों में सुधार पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की नागरिकों की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इससे राजनीतिक दलों पर अपनी कार्यशैली को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने का दबाव बढ़ेगा।

बैरवाल ने कहा कि इस आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन में नेशनल इलेक्शन वाच और लोकतंत्र में सुधार तथा उसे मजबूत करने के लिए अनवरत चल रहे उसके प्रयासों पर रोशनी डाली जाएगी।

सम्मेलन का उद्घाटन निर्वाचन आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा करेंगे और रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे।

प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 'राजनीतिक दल अधिनियम, 2011 (पंजीकरण एवं विनियमन मामले)' पर होने वाले विमर्श में भाग लेंगे।

सम्मेलन में मडिया से जुड़ी शख्सियतें, सेवानिवृत्त न्यायाधीश तथा नौकरशाह, पुलिस अधिकारी एवं राजनीतिक विश्लेषक मीडिया की भूमिका, धन बल, चुनाव में युवाओं की भूमिका और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°