शनिवार, 25 मई, 2013 | 14:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
 
टीम अन्ना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-05-12 07:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ लोकपाल विधेयक को लेकर उनके आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान दर्शाने पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
   
चेन्नई निवासी याचिकाकर्ता एल के वेंकट ने आरोप लगाया कि पिछले साल दिसंबर में आंदोलन के दौरान हजारे के सहयोगियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान प्रकट किया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सरकार कोई भी कार्रवाई करने में विफल रही।
   
उन्होंने इस मामले में हजारे और उनके सहयोगियों किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल को पक्षकार बनाया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया, आंदोलन के दौरान हजारे और उनके सहयोगियों ने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर फहराया था और सार्वजनिक रूप से ध्वज को जमीन पर दिखाया तथा ध्वज को विकत और विरुपित किया था।
   
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया, याचिकाकर्ता पहले ही संबद्ध अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन दे चुका है लेकिन वे इस मामले में उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°