चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
झारखंड में राज्यसभा चुनाव हारे अहलूवालिया
रांची, एजेंसी
First Published:03-05-12 07:10 PM
राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड से उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया चुनाव हार गए हैं। राज्य में उच्च सदन की दो सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान में कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जीत दर्ज की।
राज्यसभा के दो सदस्यों को चुनने के लिए विधानसभा के 81 सदस्यों में से 68 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप बालमुचु, झामुमो के संजीव कुमार एवं भाजपा के अहलूवालिया को क्रमश: 25, 23 और 20 मत मिले। चुनाव में हार का सामना करने से अहलूवालिया का राज्यसभा में जाने का सपना अधूरा रह गया।
कांग्रेस जिसके पास 13 विधायक हैं, उसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पांच विधायकों और सात निर्दलीय सदस्यों का समर्थन मिला। जबकि विधानसभा में 18 सदस्यों का संख्या रखने वाले झामुमो को सत्तारुढ़ गठबंधन के सहयोगी दल आल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के पांच विधायकों का समर्थन मिला।
विधानसभा में भाजपा के भी 18 सदस्य हैं, उसे जनता दल-युनाइटेड (जद-यु) के दो सदस्यों का समर्थन मिला। राज्य की दूसरी मुख्य विपक्षी पार्टी झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) जिसके पास 11 विधायक हैं, वह मतदान से दूर रहा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के अहलूवालिया और कांग्रेस के माबेल रेबेलो का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई थीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
