सोमवार, 20 मई, 2013 | 21:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
देश को भ्रष्टाचार के दलदल से निकाले सरकार: रामदेव
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-04-12 02:14 PM
Last Updated:28-04-12 03:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
विदेशों में जमा काले धन को देश में वापस लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को और तेज करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को भारत स्वाभिमान यात्रा के तीसरे चरण का ऐलान किया।
   
एक संवाददाता सम्मेलन में रामदेव ने कहा कि यह यात्रा एक मई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शुरू होकर तीन जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर खत्म होगी। रामदेव ने कहा कि इस दौरान यह यात्रा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, जींद, चुरू, झुंझनू, बहरोड़, तिजारा, पलवल, गुड़गांव, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, नोएडा और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी।
   
यात्रा के तीसरे चरण को अगस्त महीने से आर-पार की लड़ाई और राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज बताते हुए रामदेव ने समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के साथ अपनी मुहिम के विलय की खबरों से इंकार करते हुए कहा, जहां-जहां जरूरी होगा हम मंच साझा करेंगे। दोनों आंदोलनों ने कभी भी विलय की बात नहीं की।
   
अन्ना हजारे के साथ मिलकर आंदोलन करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुटिल कॉरपोरेट और भ्रष्ट राजनीतिक व्यक्तियों को बाबा-अन्ना का साथ रास नहीं आ रहा।

रेखा को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने के बारे में पूछे जाने पर योग गुरू ने कहा कि राजनीतिक दल सारे अभिनेताओं-अभिनेत्रियों को राज्यसभा का सदस्य बना दें लेकिन काला धन वापस लाएं और देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°