रविवार, 19 मई, 2013 | 21:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त जिले के दौरे पर राहुल
मुंबई, एजेंसी
First Published:28-04-12 11:49 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शनिवार सुबह महाराष्ट्र के सतारा जिले के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे।

राहुल राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण व अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मुंबई से एक हेलीकॉप्टर से सतारा पहुंचे। सतारा मुंबई से दक्षिण-पूर्व में करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है।

हेलीकॉप्टर से पहुंचने के तुरंत बाद राहुल जलशी तालाब पहुंचे। यह तालाब जिले के जल स्रोतों में से है। पिछले महीने चव्हाण ने सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा किया था और सतारा की गम्भीर स्थिति का जायजा लिया था। सतारा चव्हाण का गृह जिला है।

राहुल समीप ही स्थित बिजवाड़ी भी जाएंगे। बिजवाड़ी में सतारा के सूखा प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार प्रायोजित रोजगार गारंटी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके बाद वह पांगारी चारा डिपो जाएंगे। यह राज्य का एक महत्पूर्ण चारा डिपो है, जहां से पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति की जाती है।

विडंबना यह है कि सतारा में ही महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जल आपूर्ति योजना कोयना बांध है। लेकिन इससे मुश्किल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर साल में आठ महीना पानी की भारी कमी रहती है।

राहुल शुक्रवार सुबह दो दिवसीय यात्राा पर महाराष्ट्र पहुंचे। उन्होंने पहला दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात व राज्य में कांग्रेस की ताकत व कमजोरियों को समझने में बिताया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°