ब्रेकिंग
दोष साबित होने पर दोषी खिलाड़ियों पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंधः BCCIरिपोर्ट आने पर दोषियों खिलाड़ियों के खिलाफ होगी कार्रवाईः BCCI
अन्य फोटो
फाइल फोटो।
इजरायली कार में टीएनटी से हुआ था ब्लास्ट
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-04-12 04:31 PM
सेंट्रल फोरेंसिक साइंसेज लेबोरेट्री (सीएफएसएल) की रिपोर्ट के मुताबिक बीती 13 फरवरी को इजरायली राजनयिक की कार में हुए बम धमाके के लिए ट्राइनाइट्रोटॉलुइन (टीएनटी) नाम की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
सीएफएसएल विशेषज्ञों ने हाल ही में दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर इजरायली राजनयिक टाल येहोशुआ की कार में बम धमाके के लिए हुए विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के बारे में अपने विचार से अगवत कराया है। इस वारदात में येहोशुआ बुरी तरह जख्मी हो गई थीं और बाद में अपने देश लौट गईं।
किसी दूसरे देश के राजनयिक पर पहली बार किए गए हमले से जुड़ी इस आतंकी वारदात में हुए विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के बारे में पता लगाने के लिए सीएफएसएल ने अपने वरिष्ठ वैज्ञानिकों को तैनात किया था।
दिल्ली पुलिस को दी गयी 31 पन्नों वाली सीएफएसएल रिपोर्ट में कहा गया, मौका-ए-वारदात से इकट्ठा किए गए नमूनों से यह स्थापित हो चुका है कि विस्फोटक सामग्री के तौर पर टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
