खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
रिश्वत पेशकश: देवगौड़ा ने बेटे के दावे को बकवास बताया
बेंगलुरू, एजेंसी
First Published:29-03-12 11:38 PM
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को अपने बेटे एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के इस दावे को बकवास करार दिया कि रक्षा सौदा के लिए उन्हें और उनके पिता को रिश्वत की पेशकश की गई थी।
कुमारस्वामी के यह दावा करने के कुछ ही घंटे बाद कि एक बिचौलिए ने रिश्वत देने के लिए उनसे और उनके पिता से सम्पर्क किया था, देवगौड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि किसी ने उनसे सम्पर्क नहीं किया था। देवगौड़ा 1996 से 97 तक प्रधानमंत्री रहे थे।
एक संवाददाता सम्मेलन में अपने बेटे के दावे पर देवगौड़ा ने कहा कि वह नहीं जानते कि कुमारस्वामी यह दावा क्यों कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने हालांकि दावा करते हुए यह बताने से इंकार किया कि किसने उन्हें रिश्वत की पेशकश की थी, किस सौदे के लिए पेशकश की थी और रिश्वत के तौर पर कितनी रकम की पेशकश की गई थी।
यह पूछे जाने पर कि यह खुलासा वह अब क्यों कर रहे हैं तो कुमारस्वामी ने कहा कि जब सेना प्रमुख वीके सिंह ने दावा किया कि भारतीय सेना की खातिर घटिया वाहन खरीदने की अनुमति के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर देने की पेशकश की गई थी, तब उन्हें यह जानकारी सार्वजनिक करने की प्रेरणा मिली।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
पिता-पुत्र में से कोई एक तो झूठ बोल ही रहा कुमार स्वामी गलत बोल कर सनसनी फैला रहे हों या देवगौड़ा झूठ बोल रहे हों,दोनों ही स्थितियां हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक वह कितने बड़े पद पर रहा हो,देश से बड़ा नहीं हो में ताल ठोकने वाले हमारे नेता अब क्यों चुप हैं?
By sudhanshu (30th-March-2012 08:42:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
