ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
मशहूर शायर शहरयार का इंतकाल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-02-12 10:42 PM
Last Updated:13-02-12 10:50 PM
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर एवं गीतकार शहरयार का सोमवार को अलीगढ़ में इंतकाल हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
शहरयार काफी समय से फेफड़े के कैंसर से पीडित थे। उन्होंने अपने निवास पर सोमवार रात आठ बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे एवं एक बेटी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें कल शाम अलीगढ मुस्लिम यूनीवर्सिटी परिसर में सुपुर्देखाक कर दिया जाएगा। उन्हें पिछले वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें साहित्य अकादमी पुस्कार के अलावा कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने उमराव जान और गमन फिल्म के लिए गीत लिखे थे जिसमें उन्हें काफी शोहरत मिली थी।
अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ और भारतीय ज्ञानपीठ ने उनके इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह अलीगढ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में उर्दू के प्रोफेसर पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद अदब की दुनिया में काफी सक्रिय थे।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

