हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
चार उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), एजेंसी
First Published:12-10-11 10:31 AM
Last Updated:12-10-11 02:22 PM
प्रक्षेपण के इतिहास में एक नया कीर्तिमान रचते हुए भारत के सफलतम पीएसएलवी-सी 18 राकेट ने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से बुधवार को एक शानदार उड़ान भरते हुए भारत-फ्रांसीसी उपग्रह मेघा-ट्रोपिक्स को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इसके साथ ही वैश्विक उष्णकटिबंधीय मौसम को समझने में मदद के लिए एक अहम अभियान को पूरा कर लिया गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जांचे परखे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) ने तीन नैनो उपग्रहों- वेसलसैट-1 लक्जमबर्ग, एसआरएमसैट-एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई और जुगनू आईआईटी, कानपुर को भी कक्षा में स्थापित किया है।
इसरो के प्रमुख के राधाकृष्णन ने कहा कि चार उपग्रहों को सुबह 11 बजे पीएसएलवी की रवानगी के बाद 26 मिनट की अवधि में एक के बाद एक कक्षा में स्थापित कर दिया गया। राधाकृष्णन ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया है।
उन्होंने प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों से कहा कि पीएसएलवी-सी18 ने एक बड़ी सफलता अर्जित की। एकदम सटीक तरीके से चार उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया और पृथ्वी से 867 किलोमीटर की दूरी पर हमने जो करने की योजना बनायी थी और जो काम संपन्न हुआ, उसमें सिर्फ दो किलोमीटर का अंतर आया है।
पीएसएलवी राकेट ने सबसे पहले 1000 किलोग्राम वजनी मेघा-ट्रोपिक्स उपग्रह को विषुवत रेखा से 20 डिग्री के झुकाव के साथ 867 किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में स्थापित किया। मेघा-ट्रापिक्स में तीन पेलोड हैं। इनमें फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस यानी सेंटर नेशनल डिइतुदेस स्पाशिएलेस के दो और इसरो तथा सीएनईएस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक पेलोड शामिल है। इसके अलावा एक पूरक वैज्ञानिक उपकरण है।
इसरो ने इस उपग्रह के निर्माण पर 80 करोड़ रुपये का खर्च कर सीएनईएस के साथ मिलकर इस उपग्रह का निर्माण किया है। इस उपग्रह के निर्माण पर सीएनईएस ने भी समान राशि का खर्च किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
