शनिवार, 25 मई, 2013 | 21:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
तलवार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:25-01-11 11:44 AM
Last Updated:25-01-11 03:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आरुषि के पिता राजेश तलवार पर मंगलवार सुबह उत्सव नाम के एक युवक ने गाजियाबाद कोर्ट के बाहर हमला कर दिया जिसके कारण उनके सिर से काफी खून निकलने लगा।

राजेश तलवार (54 वर्ष) गाजियाबाद अदालत में आरुषि-हमेराज दोहरे हत्याकांड में सीबीआई की ओर से नए सिरे से जांच शुरू करने की मांग के संबंध में याचिका दायर करने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले के बाद उनके वकील उन्हें अस्पताल ले गए। उसने तलवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनके सिर के बायें हिस्से से काफी खून निकलने लगा। इस बीच आरुषि मामले की सुनवाई टाल दी गई और सुनवाई की अगली तारीख आठ फरवरी निर्धारित की गई।

इस घटना के बाद, अदालत परिसर में खड़े लोगों ने उत्सव की पिटाई कर दी। वकीलों ने भी इस हमले के विरोध में नारे लगाए। इससे पहले, तलवार ने आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ 86 पन्नों की विरोध याचिका दायर कर इस मामले की नए सिरे से जांच करने की मांग की।

इस बहुचर्चित हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत परिसर में मंगलवार को राजेश तलवार पर हमला करने वाले शख्स की पहचान उत्सव शर्मा के रूप में की गई है। उत्सव ने पुलिस को बताया कि लड़कियों पर हो रहे अत्याचार से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।

उत्सव इससे पहले चण्डीगढ़ की एक अदालत परिसर में रुचिका गिरहोत्रा मामले के मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एस.पी.एस. राठौड़ पर भी हमला कर चुका है। उत्सव ने पिछले साल फरवरी में अदालत परिसर में ही राठौड़ के चेहरे पर चाकू से तीन बार हमला किया था।

उत्सव (30) वाराणसी का रहने वाला है और वह अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (एनआईडी) से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की थी। सूत्रों के मुताबिक उत्सव ने मंगलवार को भी उसी तरीके का प्रयोग किया जैसा उसने राठौड़ मामले में किया था।

हमले के बाद तलवार को राजधानी के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। उनके चेहरे से लगातार खून निकल रहा था। 16 मई 2008 को नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट में 14 वर्षीय आरुषि का शव बरामद किया गया था। शुरुआत में तलवार दंपति के घरेलू नौकर हेमराज को हत्या का संदिग्ध बताया गया था लेकिन एक दिन बाद ही हेमराज का शव भी छत से बरामद किया गया था।

इस हत्याकांड के बाद राजेश तलवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उनके खिलाफ सबूत न होने की वजह से छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त 1990 में पंचकूला कस्बे में 15 वर्षीय रुचिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड करने के आरोप में अदालत ने राठौड़ को दोषी करार दिया था। रुचिका ने इस घटना के तीन साल बाद आत्महत्या कर ली थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°